खंडेलवाल समाज के अराध्य, महान समाज सुधारक, संत एवं साहित्यकार महाकवि संत सुंदरदास जी महाराज की शिक्षाएं हमारे समाज का मार्गदर्शन करती हैं। उनके सत्य, अहिंसा और भ्रातृत्व के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।
शिक्षा नगरी कोटा में निवास कर रहे हज़ारों खंडेलवाल परिवारों को एक सूत्र में पिरोने तथा कोटा में पढ़ाई हेतु आने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का संबल बनने के लिए कोटा कार्यकारिणी निरंतर प्रयासरत है।
"एकता, सहयोग और संस्कार - यही है खंडेलवाल समाज कोटा का मुख्य आधार।"
विवाह, उत्सव एवं मांगलिक अवसरों हेतु वातानुकूलित कमरे, विशाल हॉल एवं आधुनिक रसोइ घर की उत्तम व्यवस्था।
कोटा में JEE/NEET की तैयारी करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन, पुस्तक बैंक एवं आवास सहायता।
छात्र पंजीकरणप्रतिवर्ष युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन तथा वैवाहिक पत्रिका 'खंडेलवाल परिचय निर्देशिका' का प्रकाशन।
विवरण देखेंमहिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं युवाओं हेतु उद्यमिता कार्यशालाएं।
आगामी कार्यक्रमसमय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, रक्तदान शिविर एवं एम्बुलेंस सहायता सेवा का संचालन।
शिविर तिथियांपौधारोपण अभियान, निर्धन सहायता कोष एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का नियमित आयोजन।
सहयोग करें